Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का  भली-भांति अध्यन कर लें – जिला निर्वाचन अधिकारी

मुजफ्फरनगर 07 अप्रैल 2019…जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने आज पीठासीन अधिकारियों/मतदान कार्मिकों केा दिये जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण के अन्तिम दिन मतदान कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए निर्देश दिये कि मतदान प्रक्रिया संचालन, ईवीएम वीवीपेट संचालन तथा निर्वाचन आयेाग द्वारा उपलब्ध कराई गई हैण्डबुक में दिये गये दिशा निर्देशों का भली भाति अध्यन कर ले। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्र में घटित होने वाली समस्त गतिविधियांे के प्रति आप पूर्णरूप से उत्तरदायी है। यह आपका प्रथम कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व है कि आप अपने मतदान केंद्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें। इसके लिए आवश्यक है कि आप चुनाव संचालन से संबंधित कानून एवं प्रक्रिया तथा चुनाव आयोग के निर्देशों एवं दिशा-निर्देशों से भली-भांति परिचित हों।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अब प्रत्येक मतदेय स्थल पर ईवीएम तथा वीवीपैट का उपयोग किया जा रहा है। मतदेय स्थल पर पीठासीन अधिकारी के रूप में आपको मतदान प्रक्रिया से संबंधित अद्यतन नियमों तथा ईवीएम और वीवीपैट के परिचालन प्रक्रिया से भी आपको भली प्रकार परिचित होना चाहिए। आपको वीवीपैट के प्रयोग से मतों की रिकार्डिंग प्रक्रिया की अच्छी समझ होनी चाहिए। ईवीएम तथा वीवीपैट के उपयेाग के विषय में आप द्वारा स्वयं व्यक्तिगत रूप से करके लिया गया प्रशिक्षण आवश्यक है। एक छोटी सी भूल या गलती या विधि या नियमों को दोषपूर्ण तरीके से लागू किया जाना या ईवीएम तथा वीवीपैट की विभिन्न क्रियाओं का अपर्याप्त ज्ञान आपके बूथ प्रक्रिया को दोषपूर्ण बना सकता है।
8 व 9 अप्रैल को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर शंकाओं का समाधान कर ले—–जिला निर्वाचन अधिकारी
उन्होने कहा कि मतदान ईवीएम और वीवीपैट के संचालन और उसमें उपलब्ध विभिन्न बटन और स्विचों की प्रक्रियाओं से स्वयं पूरी तरह से परिचित हो लें। आयोग के समस्त संगत अनुदेश अपने पास रखें। उन्होने कहा कि मतदान प्रारंभ होने के पूर्व, माॅक पोल की प्रक्रिया को सम्पन्न कर ले और सीआरसी अवश्य करे।  मतदान, निर्वाचन आयोग द्वारा नियत समय पर प्रारंभ किया जायेगा। उन्होने कहा कि मतदान के दौरान कोई सुसंगत घटनाएं घटें, आपको उसी समय उन्हें पीठासीन अधिकारी की डायरी में अभिलिखित करना आपका महत्वपूर्ण दायित्व होगा। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्र पर कोई अप्रत्याशित घटना घटती है और उसकी सूचना आपके द्वारा नही दी जाती है और किसी अन्य श्रोत से आयोग की जानकारी में आये तो आयोग इसे गंभीरता से लेगा। आपके विरूद्ध गंभीर कार्यवाही की जायेगी। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये कि मतदान के दिन अगर बूथ पर मतदान में समस्या उत्पन्न होती या रिपोल की स्थिति बनती है तो सम्बन्धित पीठासीन अधिकारी सहित पोलिंग पार्टी पर सीधे कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि सभी इसको भली भाति समझ ले कि अब गलती की कोई गुजांइश नही है। उन्होने निर्देश दिये कि अपनी ड्यूटी सर्तकता, ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ करें तथा ड्यूटी पर कोई भी लापरवाही नही होनी चाहिए। उन्हेाने कहा कि मतदान सम्पन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी/पोलिंग पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका हेाती है। उन्होने कहा कि पीठासीन अधिकारी अपने नियम एवं कर्तव्य के बारे में पूर्ण जानकारी रखे जिससे उन्हेें चुनाव सम्पन्न कराने में असुविधा न हो। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण केा पूरे ध्यान से प्राप्त करे अगर उन्हे और अधिक प्रशिक्षण की आवश्यकता है तो मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में 8 व 9 अप्रैल को जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है उन्होने कहा कि प्रशिक्षण में की गई गलती को क्षमा किया जा सकता है लेकिन निर्वाचन में गलती करने पर कोई माफी नही मिलेगी। उन्होने कहा कि इस बार प्रशिक्षण पर अधिक बल इसलिए ही दिया जा रहा कि गलती की कोई गुजांइश ही ना रहे। उनहोने कहा कि यह लोकतन्त्र का त्यौहार है इसमें सभ्ीा की भागीदारी आवश्यक है। जैसे हम सब त्यौहार पूरी तैयारी के साथ मनाते है उसी प्रकार की लोकतन्त्र के त्यौहार को भी मनायें। लोकतन्त्र के इस त्यौहार में पूर्ण रूप से सर्मिपत होकर कार्य करे। उन्होने कहा कि निर्वाचन पूरी शुचिता,निष्पक्षता, साफ नियत व नियमों के साथ समपन्न कराना है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, सचिव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण महेन्द्र प्रसाद, डीडीओ, जिला प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का  भली-भांति अध्यन कर लें – जिला निर्वाचन अधिकारी

  • Hey just wanted to give you a quick heads up. The words in your post seem to be running off the screen in Internet explorer. I’m not sure if this is a formatting issue or something to do with internet browser compatibility but I thought I’d post to let you know. The style and design look great though! Hope you get the problem solved soon. Thanks

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =