गलत ट्रेन में चढ़ने से घबराए पांच रेलयात्री कूदे, अजय कुमार की मौके पर ही मौत
चलती ट्रेन से पांच लोगों ने कच्चे पुल के पास छलांग लगा दी जिससे एक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया गया कि गलत ट्रेन में चढ़ने से घबराए पांच लोगों ने छलांग लगा दी। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
रेलवे के मुताबिक, पूछताछ में जानकारी मिली कि 05 यात्री गलती से ट्रेन नम्बर 02805 में चढ़ गए थे जिनको ट्रेन नम्बर 02806 में चढ़ना था। जब गाड़ी क्र. 02805 दिल्ली की तरफ समय 00.27 बजे रवाना हुई तो पांचो यात्री कि.मी. क्र. 1129/12 पर चलती हुई गाड़ी से कूद गए। इनके पास जो टिकट मिले हैं। इन्हें झांसी से राजमुंदरी जाना था, सभी का ट्रेन क्रमांक 02806 के एसी-3 में आरक्षण था।

