Mathura के शहरी इलाकों में पहुंचा बाढ़ का पानी
Mathura में यमुना का जल स्तर तेजी के साथ बढ़ते हुए सोमवार को मथुरा के प्रयागघाट पर 167.30 मीटर के निशान को छू गया। पिछले 13 साल बाद यमुना जल में यह रिकॉर्ड वृद्धि है। इससे पहले 2010 में अधिकतम जलस्तर 167.34 मीटर दर्ज किया गया था। हालांकि शाम को जलस्तर स्थिर हो गया। वहीं वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में चार-पांच फीट पानी भरने के कारण नाव चल रही हैं।

