शनिदेव मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड भरतिया कालोनी तिराहे पर शनिदेव मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जानकारी के अनुसार जानसठ रोड भरतिया कालोनी तिराहे पर सभासद विकल्प जैन के नेत्रृत्व में शनिदेव के स्थापना दिवस पर भण्डारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रद्वालुओं ने बडी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी अनिल लोहिया ने इस प्रकार के कार्य को मानवता की सेवा बताया। सभासद विकल्प जैन ने कहा कि यहां पर आज के दिन शनिदेव की स्थापना हुई थी।
इस मौके पर सभासद राहुल पंवार, संजय गुप्ता प्रोपर्टी डीलर, अश्वनी जैन, विनय बंसल, प्रमोद गुप्ता, कुश संगल,संजय जिन्दल, राहुल राही, अनिल जैन पूर्व सभासद, शान्ति स्वरूप आदि मौजूद थे।

