मिशन गगनयान: चार यात्रियों का हुआ चुनाव
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने नए साल के मौके पर देशवासियों के सामने बीते साल की उपलब्धियां और नए साल के लक्ष्य बताए। उन्होंने साल 2020 के लिए भारत के महत्वकांक्षी परियोजनाएं गगनयान और चंद्रयान के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों अहम परियोजनाओं के लिए बीते साल ही तैयारी शुरू हो गई थी।के सिवन ने बताया कि गगनयान मिशन के लिए चार अंतरिक्षयात्रियों की पहचान कर ली गई है। हमने 2019 में गगनयान मिशन पर अच्छी प्रगति हासिल की।
इस मिशन के लिए चुने गए अंतरिक्षयात्रियों का जनवरी के तीसरे हफ्ते में रूस में प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गगनयान के लिए राष्ट्रीय सलाहकार समिति बनाई गई है।
Indian Space Research Organisation Chief K Sivan: Government has approved Chandrayan-3, the project is ongoing. pic.twitter.com/KcJVQ1KHG7
— ANI (@ANI) January 1, 2020
ओडिशा के बलांगीर के विंग कमांडर निखिल रथ ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पहले मानव मिशन गगनयान 2021 के लिए प्रशिक्षण लेने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के चयन के प्रारंभिक चरण को पूरा कर लिया है।
इस मिशन के तहत जिनका चयन किया गया है उन्हें बतौर अंतरिक्षयात्री की ट्रेनिंग दी जाएगी। अभी तक इसके लिए 25 पायलट का नाम शॉर्टलिस्ट हुआ है, इसमें ओडिशा के निखिल रथ एक हैं।

