वैश्विक

पेरिस: पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला

 पेरिस में पुलिस मुख्यालय के सामने एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया है। जानकारी के मुताबिक इस हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। पेरिस की मेयर एने हिडाल्गो ने ट्विटर पर पुष्टि करते हुए कहा है कि हमले में कई लोगों की जान गई है। यह हमला मशहूर पर्यटन स्थल नोटरे डैम कैथेड्रैल के पास हुआ है। मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है।

मीडिया के मुताबिक हमलावर का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह पुलिस मुख्यालय में ही कार्यरत था। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि आसपास के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। फ्रांस में पुलिस अधिकारियों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं।
Image Result For Four-Killed-By-Knife-Wielding-Man-In-Front-Of-Paris-09
इसी वजह से एक दिन पहले पूरे देशभर में पुलिसकर्मियों ने हड़ताल की थी। हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे हुए मुख्यालय परिसर में ही हुआ।  हमले की खबर मिलने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, प्रधानमंत्री एडॉआर्ड फिलिप और गृह मंत्री क्रिस्टोफ कैस्टनर मौके पर पहुंच गए हैं। फ्रांस की मीडिया के मुताबिक हमलावर की उम्र करीब 45 साल थी और वह पिछले 20 साल से पेरिस पुलिस में खुफिया विभाग में प्रशासनिक काम कर रहा था। उसने दो लोगों का गला आफिस के भीतर ही रेंत दिया जबकि एक ही हत्या उसने सीढ़ियों पर की। चौथे व्यक्ति की हत्या उसने पुलिस मुख्यालय के बाहरी परिसर में की। 

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk