वैश्विक

अंडो से लदा पिकअप सड़क पर पलटा,फिर ऐसी लूट मची की सब हैरान

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में मुर्गी के अंडों से लदे पिकअप वाहन का हाईवे पर पलटना पुलिस के लिए जी का जंजाल बन गया. इसका कारण यह था कि अंडों को लूटने वालों का तांता लग गया और लोग सड़क पर अंडे लूटने लगे.

घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने मलबे को हटाकर जाम खुलवाया.दरअसल, यह मामला उधम सिंह नगर के बाजपुर का है, यहां एक अनियंत्रित कैंटर ने अंडों से भरे एक वाहन को टक्कर मार दी

जिससे अंडों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. वाहन में भरे लाखों के अंडे सड़क पर बिखर गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह वाहन को सड़क से हटवाया.

पुलिस ने बताया कि बाजपुर के एसके पोल्ट्री फॉर्म से वाहन 50,000 अंडे लेकर पंतनगर जा रहा था कि अचानक बाजपुर के गंदे नाले के पास सामने से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी

जिससे अंडों से भरा वाहन सड़क पर पलट गया. वाहन में भरे लाखों रुपये के अंडे सड़क पर बिखर गए और वाहन चालक घायल हो गया. पिकअप वाहन को ट्रैक्टर और क्रेन की मदद से सड़क के किनारे करवाया गया.दिलचस्प बात ये रही कि सड़क पर अंडे बिखरने की सूचना मिलते ही अंडों को लूटने वालों का तांता लग गया 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =