Gadar 2 Teaser: सनी देओल की फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज
Gadar 2 Teaser: ‘गदर 2’ के टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज में डायलॉग से होती है, जो इस तरह है, ”दामाद है ये पाकिस्तान का, इसको नारियल दो, टीका लगाओ, वरना लाहौर ले जाएगा.” इसके अलावा हम सनी देओल को इस बार हैंडपंप की जगह कार्ट व्हील से दुश्मनों के साथ लड़ते देख सकते हैं.
ई-टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो यह डायलॉग जाहिर तौर पर अनिल शर्मा के दिमाग में तब भी था, जब वह 2001 में रिलीज हुई ‘गदर’ बना रहे थे, लेकिन किसी तरह, उन्होंने इसका इस्तेमाल न तो फिल्म में किया और न ही इसके प्रमोशन में.

