उत्तर प्रदेश

गैंग का खुलासा: अस्पताल में बेड दिलवाने का झांसा देकर करवाते थे मोटी रकम ट्रांसफर

इस समय दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक ऐसा गैंग सक्रिय है, जो अस्पताल में बेड दिलवाने के नाम पर आप से रुपए ठग सकता है। गाजियाबाद में शहर कोतवाली पुलिस ने ऐसे ही गैंग का खुलासा किया है।

पुलिस ने मामले में मयंक और प्रदीप नाम के दो आरोपियों को पकड़ा है। ये दोनों आरोपी सोशल मीडिया पर विज्ञापन देते थे,कि अस्पताल में कोविड मरीज को बेड दिलवा देंगे। जो व्यक्ति विज्ञापन देखकर आरोपियों से संपर्क करता था,उससे नामी अस्पताल में बेड दिलवाने का झांसा देकर मोटी रकम बैंक में ट्रांसफर करवा ली जाती थी।

यही नहीं लोगों को कॉन्फिडेंस में लेने के लिए नामी अस्पतालों के डॉक्टर बन कर ये आरोपी, मरीजों के परिजनों से बात भी किया करते थे।पुलिस का दावा है कि इस गैंग में अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।कई बार इन आरोपियों ने अस्पताल के आसपास घूम कर भी मरीजों के परिजनों के साथ इसी तरह से ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

फिलहाल पुलिस के सामने दो नामी अस्पतालों के नाम आए हैं। जिनके नाम इन्होंने अपने विज्ञापन में इस्तेमाल किए थे,और इस मामले में आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने साफ तौर पर लोगों से अपील की है.

ऐसे लोगों से होशियार रहें जो अस्पताल में एडमिशन या फिर किसी दवाई दिलाने के नाम पर आप से रुपए की मांग कर रहा है। पहले सोच समझकर और भली-भांति पर देखकर ही किसी नतीजे पर पहुंचे।

अस्पताल की तरफ से मरीज के एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले कोई रकम नहीं मांगी जाती है। इसलिए ऐसे ठगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपदा में गलत तरीके से अवसर तलाशने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + nine =