उत्तर प्रदेश

इंसानियत और भाईचारे की मिसाल- मुस्लिम युवकों ने कराया हिंदू महिला का अंतिम संस्कार

 लोनी इलाके से इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश करने वाली तस्वीर सामने आई है। लोनी में आज एक हिंदू महिला की मौत हो गई थी। महिला के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था।

ऐसे में कई मुस्लिम युवकों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया। मुस्लिम युवकों ने महिला की अर्थी ले जाने से लेकर,अंतिम संस्कार तक पूरे रीति रिवाज से करने में हिंदू परिवार की मदद की। महिला की अर्थी को कंधा देकर मुस्लिम युवकों ने ही श्मशान घाट तक पहुंचाने में सहयोग किया।

फैजल ने बताया कि कॉलोनी में हिंदू और मुस्लिम परिवार लंबे समय से रह रहे हैं। सभी एक दूसरे की मदद करते हैं और वर्षों से भाईचारा बना हुआ है। इसी वजह से सभी एक दूसरे के खुशी और गम में शामिल होते हैं।

जैसे ही मुस्लिम परिवारों को इस बात की जानकारी मिली कि महिला की मौत हो गई है, तो तुरंत सभी मदद के लिए एक साथ आ गए। कोरोना काल होने के चलते इन दिनों किसी की मृत्यु के बाद मृतक व्यक्ति के रिश्तेदार और परिजन काफी कम संख्या मौजूद रहते हैं।

ऐसे में दुखद माहौल होने के बीच अंतिम संस्कार की व्यवस्था करना काफी मुश्किल होता है। मगर इस तरह से मदद मिल जाए तो यह मदद दुख पर मरहम का काम करती है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =