Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विकास कार्यों को तेजी के साथ समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराये -अमित मोहन प्रसाद

मुख सचिव कृषि/नोडल अधिकारी मुजफ्फरनगर अमित मोहन प्रसाद ने आज विकास भवन सभागार में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियांे को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप अपराधियों पर शिंकजा कसा जाये और जघन्य अपराधों केा जड से समाप्त किया जाये। उन्होने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय किये जाये। विवेचनात्मक कार्यवाही में तेजी लाई जाये जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होने कहा कि इस कार्य मे किसी भी प्रकार की उदासीनता न बरती जाये।प्रमुख सचिव कृषि/जनपद के नोडल अधिकारी ने की कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यो की समीक्षा
———————————————————————————-
भू माफियाओं व अपराधिकयों के विरूद्व कठोर कार्यवाही अमल ले लाई जाये।—— अमित मोहन प्रसाद
—————————————————————————————–
शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी संचालित समस्त योजनाओं का लाभ
समाज के पात्र व्यक्तियों तक पहुंचायें ———अमित मोहन प्रसाद

 अपराधियों के विरूद्व कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाये। उन्होने निर्देश दिये कि भू माफिया नही पनपने चाहिए। उन्होने कहा कि यदि कोई घटना प्रकाश में आती है तो भू माफियाओं को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही अमल ले लाई जाये। जेलों में छापेमारी की जाये और नकली शराब बनाने वालों के विरूद्व अभियान चलाकर उन्हे सलाखों के पीछे भेजा जाये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। शराब माफिया, नशें के माफियाओं एवं नशीली दवाईयों को बेचने वालो की धरपकड जारी है।

उन्होने बताया कि जनपद में ड्रग अभियान चलाया जा रहा है जिसका फायदा भी दिख रहा है। काफी नशीली दवाईयां व अन्य आपत्तिजनक सामग्री पकड में आई है। कई माफियाओं व अपराधियों की सम्पत्ति सीज की गई हैं और अपराधियों के गैंग को सूचीबद्व भी किया गया है।
प्रमुख सचिव कृषि/नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने विकास कार्याे की समीक्षा करते हुए अधिकारियो को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुचाना सुनिश्चत करे।

उन्होने कहा कि ग्राम वासियों को बिजली की आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य सभी आवश्यक बुनियादी सुंविधाएं उपलब्ध कराई जाये। उन्होने निर्देश दिये कि शासन की जो कल्याणकारी योजनाए चल रही है, उनकी प्रगति से जमीनी हकीकत से रूबरू होने के लिए अधिकारी ग्रामवासियों से सीधे सम्पर्क करे।

सचिव द्वारा आयुषमान योजना के सम्बन्ध में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी पात्रांे को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाना सुनिश्चत किया जाये। प्रमुख सचिव ने सिचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता से टेल तक पानी पहुचने की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि नहरों की टेल तक प्रत्येक दशा में पानी पहुचाया जायें। उन्होने कृषि विभाग केा निर्देश दिये कि किसानों का सब्सिडी युक्त उपकरण एवं खाद्य व बीज उपलब्ध कराये जाये। उन्होने कहा कि किसान गोष्ठियो के आयोजन  कराये जाये जिससे उन्हे कम लागत पर अधिक फसल प्राप्त कर सके। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान पारदर्शी योजना, मृदा परीक्षण, खाद, यूरिया की उपलब्धता फसली ऋण योजना के सम्बन्ध समीक्षा की। उन्होने सभी विभागो के अधिकारियों को क्रमिक लक्ष्य के सापेक्ष क्रमिक उपलब्धिया शतप्रतिशत करने के निर्देश दिये। उनहोने विकास कार्यो से सम्बन्धित सभी विभागोे की गहनता से समीक्षा की।
प्रमुख सचिव ने यह भी निर्देश दिये कि सभी विभाग यह भी सुनिश्चित कर ले कि उनकी जमीन पर कही अवैध कब्जे और अतिक्रमण न हो यदि कहीं अवैध कब्जे की शिकायत है तो उसे तुरन्त हटवाना सुनिश्चित किया जाये।

 प्रमुख सचिव द्वारा पेंशन योजनाओ की भी समीक्षा की गयी। उन्होने निर्देश दिये कि सभी पात्रों को आवेदन कराकर योजना का लाभ दिया जाना सुनिश्चित करे। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा तथा राशन वितरण की भी समीक्षा की। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि किसी विभाग की भूमि पर भू-माफियो द्वारा यदि कब्जा है तो उसे तत्काल हटाया जाये और सरकार की मंशा के अनुरूप सरकारी जमीन, ग्राम समाज की भूमि, चकरोड, चरागाह एवं तालाब आदि पर अवैध कब्जा नही होना चाहिए। उन्होने कहा कि राजस्व वादांें के निस्तारण में तेजी लाई जाये।

उन्होने 50 लाख से ऊपर की 77 परियोजनाओं के निर्माण कार्यो और प्रगति की समीक्षा की। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चित किया जाये और कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाये।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने प्रमुख सचिव को आश्वस्त किया कि दिये गये निर्देशों का अनुपालन कराया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सभी एसडीएम, सीएमओ सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी व बीडीओ उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 2 =