Ghazipur News: पैसे और मोबाइल का लालच देकर कक्षा सात की छात्रा के साथ ड्राइवर ने किया दुष्कर्म
Ghazipur News: मरदह थाने क्षेत्र कम्पोजिट विद्यालय के अध्यापक के वाहन चालक ने एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ विद्यालय परिसर के एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। सूचना के मुताबिक कम्पोजिट विद्यालय की छुट्टी हुई थी। उसी वक्त अध्यापक का ड्राइवर कक्षा सात में पढ़ने वाली नाबालिग को पैसे और मोबाइल का लालच देकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया।
रोती बिलखती नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों से सारी बातें बताईं तो अभिभावकों के होश उड़ गए। परिजनों ने मरदह थाने पहुंचकर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर मरदह थाने क्षेत्र के ही बरेन्दा गांव का निवासी है।
इस संबंध में मरदह थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया की आरोपी ड्राइवर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

