Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सरकार ने चाईनीज एप पर ही प्रतिबंध लगाया है प्रोडैक्टस पर नहीं- अश्वनी खण्डेलवाल

मुजफ्फरनगर। आईआईए के जनपदीय चैप्टर के पूर्व चेयरमैन अश्वनी खण्डेलवाल का राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनयन होने के बाद हुई एक पत्रकार वार्ता में चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर चैप्टर के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महासचिव का जोरदार स्वागत किया और उन्हे बधाई दी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी खण्डेलवाल ने कहा कि चीन से मुकाबला करने के लिए दीर्घकालिक नीति जरूरी है जिसके कारण हम चीन पर आत्मनिर्भरता कम कर सकते है। उन्होंने स्वीकार किया कि अभी जमीनी स्तर पर तैयारी नहीं है ओर फिलहाल सरकार ने चाईनीज एप पर ही प्रतिबंध लगाया है प्रोडैक्टस पर नहीं

लेकिन आने वाले समय में कुछ भी निर्णय लिया जा सकता है जिसमें आईआईए पूरी तरह भागीदारी करेगी। उन्होंने कहा कि आईआईए देश के अन्य राज्यों में भी अपनी शाखाएं खोलकर विस्तारीकरण करेगा ताकि उद्योगों की समस्याओं को तेजी से निपटाया जा सके।

इस अवसर पर सहारनपुर मंडल के डिवीजनल चेयरमैन कुशपुरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि अगले दो दिनों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ आईआईए की मीटिंग होने जा रही है

जिसमें अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी और उन्हे हल कराया जायेगा। इस अवसर पर पूव्र चेयरमैन नवीन जैन ने भी आईआईए से संबंधित अनेक समस्याओं को रखा और उनके निराकरण की मांग की।

आईआईए के सचिव मनीष जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाये रखने के लिए कहा।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अनुज स्वरूप बंसल, विपुल भटनागर, मनीष भाटिया, इफ्तखार हुसैन, सुधीर गोयल, नवीन जैन, उमेश गोयल, यशपाल सिंह, अरविंद मित्तल, तरूण गुप्ता, संदीप जैन, नईम चांद और कार्यालय सचिव मैनपाल सिंहत अन्य लोग उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 15 =