ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम घोषित
स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल, नई मंडी में सी० बी० एस० ई० कक्षा 12 वर्ष 2019-20 के घोषित परीक्षा – परिणामों में विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने स्वर्णिम सफलता प्राप्त की है | विद्यालय के प्रधानाचार्य आज़ाद वीर ने बताया कि विज्ञान वर्ग में रचित ने (95.6%) प्रथम स्थान, कार्तिक जैन (93.6%) दूसरा स्थान, श्रुति जैन (92.2%) तीसरा स्थान, कनिष्का सिंह (91.8%) चौथा स्थान, सूर्यांश रंसिवाल (91.4%) पांचवा स्थान, आयुष बिष्ट (90.2%) छठा स्थान, कीर्ति बिंदल (89.2%) सातवाँ स्थान प्राप्त किया |
वाणिज्य वर्ग में ख़ुशी सैनी (95.2 %) प्रथम स्थान, अरुणी (91.4%) दूसरा स्थान, नेहा कौर (90.6 %) तीसरा स्थान, पारित गोएल (90.4 %) एवं तान्या (90.4 %) चौथा स्थान, आशीष तोमर (89.8%) ने पांचवा स्थान, यश कात्यायन (89.4%) ने छठा स्थान स्थान प्राप्त किया |
इन सभी छात्र- छात्राओं ने प्रत्येक विषय में विशेष योग्यता प्राप्त की | कार्तिक जैन ने अंग्रेजी में 98% अंक, रचित चौधरी ने फिजिक्स में 95% अंक, रचित चौधरी और कनिष्का सिंह ने केमिस्ट्री में 95%, कार्तिक जैन और रचित चौधरी ने गणित में 95% अंक, यश कात्यायन और आशीष तोमर ने एकाउंटेंसी में 94% अंक, ख़ुशी सैनी ने बिजनेस स्टडीज में 98 % अंक, ख़ुशी सैनी ने इकोनोमिक्स में 98 % अंक, दिव्यांशु धीमान, इशिका दीक्षित, कीर्ति बिंदल, श्रुति जैन, सोनल जैन, तनिषा, अरुणी और अनुराधा ने पेंटिंग में 100% अंक प्राप्त किये | रचित चौधरी ने कम्प्यूटर साइंस में 96 % अंक, नेहा कौर और पारस सिंघल ने शारीरिक शिक्षा में 96 % और कार्तिक जैन ने जीव विज्ञानं में 93% अंक प्राप्त किये |
विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर व कोर्डिनेटर आशीष त्यागी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों को इनकी स्वर्णिम सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की |
