Gujarat: वडोदरा सेंट्रल जेल में 7 कैदियों ने किया खुदकुशी का प्रयास
Gujarat की वडोदरा सेंट्रल जेल में 7 कैदियों ने खुदकुशी का प्रयास किया है. उन्होंने जेल बैरक में फिनाइल पी लिया था जिससे उन सबकी तबीयत बिगड़ गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी को सयाजी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है और तमाम बड़े अफसर मौके पर पहुंच चुके हैं. डीसीपी जोन 2 अभय सोनी ने बताया कि कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है. इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
डीसीपी अभय सोनी ने बताया कि कैदियों में टिफिन को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद से ही ये कैदी तनाव में थे. हालांकि चर्चा है कि कैदियों ने जेल सुप्रीटेंडेंट पर परेशान करने का आरोप लगाया है.

