उत्तर प्रदेश

Hapur News: बाबूगढ़ पुलिस ने ईंट भट्टों पर बच्चों को पिचकारी, रंग और मिठाई बांटी

Hapur News: बाबूगढ़ पुलिस ने बस्तियों व ईंट के भट्टों पर जाकर बच्चों को पिचकारी, रंग और मिठाई बांटी। अपने पुलिस अंकल से बच्चे रंग व पिचकारी पाकर ऐसे चहक उठे कि पुलिस कर्मियों की होली भी बच्चों की खुशी को देख दूनी हो गई।

पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि त्योहार में कहीं पर किसी प्रकार की घटना न हो इसके लिए सभी थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में गश्त पर है। होली के त्योहार में कोई पुलिस कर्मी अपने घर तो जा पाता नहीं है।

कर्तव्य को पूरा करते हुए वह अपने क्षेत्र में बच्चों के चेहरे में खुशी लगाने का प्रयास करते हैं। इसी क्रम में तमाम थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में गरीब बस्तियों में जाकर बच्चों को मिठाई, पिचकारी व रंग बांटे।

पुलिसकर्मियों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही बड़े बुजुर्गों से अपील किया की आपसी सौहार्द के तहत शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। किसी की इच्छा के बिना रंग न लगाएं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + fourteen =