उत्तर प्रदेश

Hardoi News: दो किसानों को शराब बताकर पिलाया जहरीला सैनिटाइजर

Hardoi News: खेत पर काम कर रहे दो किसानों को शराब बता कर जहरीला सैनिटाइजर पिला दिया गया जिसके चलते दोनों की हालत बिगड़ गई. उन्हें आनन-फानन में हरदोई मेडिकल कॉलेज (Hardoi Medical College) में भर्ती कराया गया. जहां पर दोनों ने दम तोड़ दिया. आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते इस तरह दोनों की हत्या की गई. एसपी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की. उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बघौली थाने के जरेरा निवासी 50 वर्षीय अनिल तिवारी और इसी गांव का 48 वर्षीय देशराज बुधवार को खेत पर काम कर रहे थे. आरोप है कि वहीं पर दूसरे गांव का एक युवक भी मौजूद था. बताया गया है कि युवक ने अनिल और देशराज को आवाज देकर किसी बहाने से अपने पास बुलाया. कुछ देर हुई बातचीत के बाद युवक ने दोनों के सामने कोल्ड ड्रिंक की बोतल रखते हुए उसमें शराब होने की बात कही. 

अनिल और देशराज ने बोतल गटक ली. इसके बाद घर पहुंचने पर दोनों की हालत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में घर वालों ने दोनों को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां अनिल और देशराज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

अनिल तिवारी के इकलौते बेटे संजीव तिवारी का आरोप है कि उसने पुरानी रंजिश के चलते धोखे से जहर देकर उसके पिता की हत्या कर दी. अनिल की सात बेटियां और एक बेटा है, जबकि देशराज के तीन बेटे और एक बेटी है. कुछ लोगों का कहना है कि अनिल और देशराज की मौत होने की खबर सुनते ही युवक गांव से कहीं फरार हो गया है. 

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि बघौली थाना क्षेत्र के जरेरा गांव में दो व्यक्तियों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई. सूचना मिलने पर तत्काल मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि पास के गांव के व्यक्ति के साथ उन लोगों ने कुछ खाया था. एक मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि उन्हें सैनिटाइजर पिलाया गया है. ममला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =