उत्तर प्रदेश

Hathras News: आतिशबाजी चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा

Hathras News दपा के गांव परसारा में 12 नवंबर की देर शाम आतिशबाजी चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौज और फिर मारपीट हो गई। जमकर हंगामा हुआ। मारपीट में चार महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। घटनास्थल पर सीओ सादाबाद भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

गांव परसारा निवासी भोलाशंकर देर शाम जब दिवाली के अवसर पर अपने घर के सामने पटाखे चला रहे थे। तभी एक पटाखा पड़ोसी हरिपाल पुत्र प्यारेलाल के दरवाजे पर चला गया। इसे लेकर पड़ोसी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

भोलाशंकर के चचेरे भाई मुकेश कुमार पुत्र हरिशंकर शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी पक्ष उसके चाचा ज्वाला प्रसाद के घर में घुस गया और घर में घुसकर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडे से ज्वाला प्रसाद, हट्टो, पप्पू पुत्रगण ओमप्रकाश, रश्मी व चिंकी पुत्री ज्वाला प्रसाद, ऊषा देवी पत्नी ज्वाला प्रसाद, अनीता पत्नी पप्पू और मनोज पुत्र हरीशंकर को जमकर पीटा। परिवार के लोगों के सिर व अन्य जगह शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर जमकर हंगामा हुआ और भीड़ लग गई। 

जिला अस्पताल से दो घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। कोतवाली चंदपा पुलिस और सीओ सादाबाद गोपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से रात को ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =