electricity
उत्तर प्रदेश

Hathras: विद्युत टीम से विवाद के बाद कोतवाली पहुंचे ग्रामीण

Hathras हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव छीतीपुर में शुक्रवार को एक आटा चक्की का कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत विभाग की टीम का चक्की संचालक सहित कुछ ग्रामीणों से विवाद हो गया। मौके पर हंगामे के बाद विद्युत टीम ने चक्की का कनेक्शन काट दिया। विद्युत अधिकारियों और चक्की संचालक की ओर से एक-दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई है। 

गांव छीतीपुर निवासी मोहन सिंह आटा चक्की चलाते हैं। उनका आरोप है कि शुक्रवार को विद्युत टीम उनके यहां सर्वे के लिए पहुंची। मोहन सिंह ने बताया कि उनके कनेक्शन का मामला न्यायालय में चल रहा है। शुक्रवार की शाम को फिर विद्युत विभाग की टीम उनके घर पहुंची और कनेक्शन काटने लगी।

मोहन सिंह का कहना है कि उन्होंने बार बार अपने पास आदेश होने की बात कही, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी। परिजनों और महिलाओं से भी बिजली टीम के सदस्यों ने अभद्रता की और जबरन उनका कनेक्शन काट दिया गया। इसके बाद काफी लोग कोतवाली पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

मोहन सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली हसायन में तहरीर दे दी गई है, जबकि कोतवाली प्रभारी धीरज गौतम का कहना है कि विद्युत विभाग की टीम से गांव छीतीपुर के लोगों ने अभद्रता की है। इसकी तहरीर मिल गई है। शीघ्र मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21504 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + two =