उत्तर प्रदेश

पांच साल तक शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा: युवती ने लगाई डीएनए जांच की गुहार

रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। लगातार योगी सरकार महिलाओं के लिए तरह तरह के नियम बना रही है लेकिन जमीन स्तर पर आज भी महिलाओं को दर दर की ठोकर खानी पड़ती है

युवक ने पाँच साल तक निकाह का झांसा देकर शरीरक संबंध बनाने वाले युवक के खिलाफ पीड़ित युवती ने जिलाधिकारी को पत्र देकर डी एन ए जांच की गुहार लगायी है

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला दरियाबाद कोतवाली अंतर्गत दरियाबाद कस्बे का है यहां की युवती ने मुहल्ले के युवक पर आरोप लगाया है कि युवक मोहसिन पुत्र कलीम ने निकाह का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा

अवैध संबंध के दौरान जब पीड़िता गर्भवती हुई पीडिता ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक निकाह से मुकर गया व युवती से गर्भपात करवाने की बात करने लगा

जिस पर युवती ने मनाकर दिया व एक बच्चे को जन्म दिया अब मोहसिन उस बच्चे को अपनाने से व निकाह करने से मनाकर धमकी देने लगा जिसको लेकर दरियाबाद कोतवाली में बीते फरवरी माह को मोहसिन के खिलाफ अभियोग भी पंजीकृत हुआ

पुलिस द्वारा विवेचना कर जुलाई को माननीय सिविल जज सी डी कोर्ट में चार्चसीट दखिल कर दी

लेकिन पुलिस की मिली भगत मुकदमे में अनुचित लाभ पहुचाने के लिये महत्वपूर्ण तथ्य डीएनए टेस्ट नही कराया गया पीड़िता ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 11 =