वैश्विक

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश

केदारनाथ में हेलीपैड पर यूटीयर हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर टेक ऑफ करते हुए क्रैश हो गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। लेकिन हेलीकॉप्टर को काफी नुकसान हुआ है। घटना आज सुबह 11.23 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि हेलीकॉप्टर में पायलट और छह यात्री थे, जो सुरक्षित हैं। बता दें कि 2017 में भी केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर रपट गया था।Capture 3 |

आपदा के बाद से केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की यहं 7वीं घटना है। वहीं उत्तराखंड में साल 2010 से लेकर अब तक नौ हेलीकॉप्टर क्रैश की घटनाएं हो चुकी है। जिसमें अब तक 27 लोग जान गवां चुके हैं। इसमें एमआई-17 समेत सात हेलीकॉप्टर तो केदार घाटी में ही दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।केदारनाथ आपदा के बाद वृहद स्तर पर चलाए गए खोज-बचाव एवं राहत कार्य के दौरान सेना के एमआई-17 समेत तीन हेलीकॉप्टर क्रैश हो गए थे। हादसों में सेना के 20 अधिकारी/जवानों समेत 23 लोगों की मौत हो गई थी। बीते आठ वर्षों में केदारनाथ और आसपास के क्षेत्र में सात हेलीकॉप्टर क्रैश हो चुके हैं, जिससे सेना व निजी कंपनियों को 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 

समुद्रतल से 11 हजार 750 फीट से अधिक ऊंचाई वाले केदारनाथ क्षेत्र में हेलीकॉप्टर को एक संकरी घाटी से होकर गुजरना होता है। यहां हवा का दबाव अत्यधिक होने के साथ ही मौसम अचानक खराब हो जाता है। ऐसे में हल्की सी चूक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकती है। जून 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ में चलाए गए खोज-बचाव व राहत अभियान के दौरान 21 जून को जंगलचट्टी में निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर केदारनाथ से लौटते समय अचानक खराब मौसम और घने कोहरे के चलते जंगलचट्टी की पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया था। इस हादसे में सेना के 20 अधिकारी/जवान शहीद हो गए थे। मृतकों के शव कई दिनों की खोज के बाद बरामद किए गए थे। इसके बाद 24 जुलाई को केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी में क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट व इंजीनियर की मौत हो गई थी।

वर्ष 2010 में केदारनाथ में निजी कंपनी हेलीकॉप्टर के टेकऑफ करते समय पंखे से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी। वर्ष 2016 में केदारनाथ में टेकऑफ के दौरान निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर का दरवाजा खुल गया था, जिसमें छह यात्री बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद इन यात्रियों को अन्य हेलीकॉप्टर से भेजा गया था। 18 मई 2017 को केदारनाथ में टेकऑफ करते समय निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर के टायर रपट गए थे। जबकि 3 अप्रैल 2018 को निर्माण सामग्री ला रहा सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर केदारनाथ में वीआईपी हेलीपैड से पहले ही बिजली के तारों में उलझकर क्रैश हो गया था। हादसे में पायलट व अन्य दोनों सुरक्षित थे।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk