हिन्दू जागरण मंच ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर। हिन्दू जागरण मंच जिलाउपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार जी के नेतृत्व में शिवचौंक पर पुलवामा में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए बलिदान दिवस के रूप में मनाया
हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तुलसी पार्क में इक्कठे हुए जहां से वीर शहीदों के सम्मान में नारेबाजी करते हुवे शिवचौंक पर भारतमाता के वीर लाडले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर बलिदान दिवस के रूप में मनाया।
आज हिन्दू जागरण मंच जिलाउपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि 14 फरवरी को देश का युवा पाश्चातय संस्कृति के अश्लीलता भरे वेलेंटाइन डे को ना अपना कर देश हित और हिन्दू संस्कृति को अपनाकर हिंदुत्व की रक्षा करने का संकल्प लें https://t.co/9hmXWNCkzz pic.twitter.com/6VA5tejO4n
— News & Features Network (@mzn_news) February 14, 2021
जिलाउपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि १४ फरवरी को देश का युवा पाश्चातय संस्कृति के अश्लीलता भरे वेलेंटाइन डे को ना अपना कर देश हित और हिन्दू संस्कृति को अपनाकर हिंदुत्व की रक्षा करने का संकल्प लें
१४ फरवरी को पुलवामा में हुवे आतंकी हमले में हमारे निर्दाष सैनिक बलिदान हो गए थे उनको श्रद्धाजंलि देकर १४ फरवरी को बलिदान दिवस के रूप में मनाया।
इस मौके पर- एड०वैभव यादव,बंटी चौधरी, कमलदीप, राजेश शर्मा,जितेंद्र सिंह, कार्तिक जोहरी, सुनील चांदपुर, राजकुमार सूजडू, वीरेंद्र त्यागी, अँजेश गुर्जर, अमित धीमान, मैनपाल,विक्की भाटिया, मोंटी, आकाश मोंगा, हनी मोगा, आशीष खटीक, अनमोल, रेशु, दीपक, कार्तिक शर्मा, आयुष, विराट, अनुज, आदर्श शर्मा, राहुल कश्यप आदि उपस्थित रहे।

