Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में दिया धरना

खतौली। पिछले दिनों मिले धर्मांतरण मामले को लेकर गुस्साए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पर धरना दिया और कोतवाल को भी झुलसाती धूप में अपने बीच बैठा लिया।

बाद में हिन्दू जागरण मंच ने दिया जा रहे धरने को खत्म करने की घोषणा कर दी। आगे की कार्यवाही के लिए ३ दिन का समय दिया गया है। रविवार को हिंदू जागरण मंच ने जिला संयोजक नरेंद्र सिंह पंवार की अगुवाई में पूर्व घोषणा के मुताबिक नगर में हो रही धर्मांतरण जैसी घटनाओं के विरोध में जीटी रोड स्थित कोतवाली का घेराव करते हुए भीतर अपना डेरा जमा लिया है।

इसके चलते सड़क पर यातायात बाधित हो गया है। भारी नारेबाजी के बीच कोतवाली में धरना दे रहे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे जिला संयोजक नरेंद्र सिंह पवार ने कहा है कि खतौली में पिछले काफी समय से धर्म परिवर्तन जैसी घटनाएं बढ़ रही है।

नरेंद्र पंवार ने कहा कि किसी भी सूरत में शोषण सहन नहीं किया जाएगा। बाद में हिन्दू जागरण मंच ने दिया जा रहे धरने को खत्म करने की घोषणा कर दी। आगे की कार्यवाही के लिए ३ दिन का समय दिया गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 17 =