Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुज़फ्फरनगर। आज हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिला महामंत्री के नेतृत्व में सभी युवा शिव चौंक स्थित तुलसी पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने भारत माता के अमर सपूत शहीद सरदार उधमसिंह जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर विचार गोष्ठी कर उनकी जीवनी पर सभी युवाओं ने अपने अपने विचार रखे। जिला महामंत्री कार्तिक जौहरी ने कहा कि जलियांवाला बाग नरसंहार के मुख्य आरोपी जनरल ओ डायर को लंदन जाकर गोली मारी थी और सभी भारतीयों की मौत का बदला लिया था।

हिंदुस्तान सदा उनका ऋणी रहेगा। आज जो हम आजाद भारत मे चौन की सांस ले रहे हैं। वो सब शहीदों की देन हैं। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके विचारों को मन मे धारण करे और भारत माता की सेवा में सदैव तत्पर रहें।

इस मौके पर आदित्य शर्मा ,अमन,विशाल ने हिन्दू जागरण मंच से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। युवा वाहिनी जिला महामंत्री कार्तिक जोहरी व नगर उपाध्यक्ष रजत कुमार मोंटी ने उन्हें भगवा पटका पहनाकर संगठन में शामिल किया। श्रद्धांजलि देने वालों में कार्तिक जोहरी, सागर वर्मा, रजत कुमार मोंटी, अमन बजरंगी, अनुज शुक्ला, अमन सैनी, आकाश मोघा, रितिक बेनीवाल, आदित्य शर्मा, दीपक मोघा, अमन,विशाल आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eight =