पूर्व क्रिकेटरों को सम्मान देने के लिए ICC ने लॉन्च किया हॉल ऑफ फेम मंथ
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पूर्व क्रिकेटरों को सम्मान देने के लिए हॉल ऑफ फेम मंथ लॉन्च किया है. न्यूजीलैंड के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज मार्टिन क्रो आईसीसी ने अपनी लिस्ट में पहले नंबर पर चुना है. आईसीसी ने ट्वीट के जरिए इसकी घोषणा की.
गौरतलब है कि मार्टिन क्रो को आज भी न्यूजीलैंड की धरती का सबसे प्रतिभावान बल्लेबाज़ कहा जाता है. उन्होंने फरवरी 1982 में महज़ 19 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था, और लगभग 13 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा.
https://twitter.com/ICC/status/1393855539277410306?ref_src=twsrc%5Etfw
अपने दौर के दिग्गज और स्टायलिश बल्लेबाज़ क्रो के नाम 77 टेस्ट में 45.37 की औसत से 5444 रन हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक और एक दोहरा शतक निकला. टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 299 रन रहा.
वहीं वनडे क्रिकेट के 143 मैचों में क्रो ने 38.24 की औसत से 4704 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने चार शतक और 34 अर्धशतक भी जड़े. 1992 विश्व कप में क्रो ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और बड़े बड़े गेंदबाजों के खिलाफ ढेरों रन बनाए थे.
