Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अवैध तमंचा फैक्ट्री का भण्डाफोडः एक तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मौत का सामान तैयार कर रही एक बडी शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड करते हुए टॉप-१० अभियुक्त एक अवैध शस्त्र तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बने-अधबने तमंचे बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार खतौली पुलिस द्वारा सफेदा रोड शेखपुरा की तरफ बन्द पडे घेर से ०१ शातिर अवैध शस्त्र तस्कर/थाने का टॉप-१० अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोनू पुत्र मूलचन्द निवासी ग्राम गालिबपुर थाना खतौली बताया गया है। मौके से पांच तमंचे ३१५ बोर, पांच अदद तमंचे १२ बोर, दो तमंचे अधबने ३१५ बोर, २४ नाल लोहा, एक खोखा कारतूस १२ बोर व २ जिन्दा कारतूस १२ बोर, २ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, शस्त्र बनाने के उपरकण एक रेती, एक सडासी, एक लोहे काटने वाली आरी, तीन पैन्दी छोटी बडी, चार छोटे फासनर, पांच छोटे बरमे, एक पैकेट गिटटी आदि बरामद किए हैं।

अभियुक्त मोनू थाना खतौली जनपद का टॉप-१० अपराधी है। जिसपर अवैध शस्त्र तस्कर एवं अपहरण कर हत्या करने के अभियोग पंजीकृत है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + eight =