शिवनगर में सरेशाम दामाद ने मकान में घुसकर सास को मारी गोली
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर में युवक ने सरेशाम अपने साथियों के साथ ससुराल में घुसकर सास को गोली मार दी। घायल महिला को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
घायल महिला की बेटी का आरोपी से विवाद चल रहा है। वह पहले भी घर पर आकर मारपीट कर चुका है। मौके पर हमलावरों की बाइक सडक पर गिर गयी जिसे वह छोडकर पैदल ही नसीरपुर के जंगल की ओर फरार हो गए। मोहल्ला शिवनगर निवासी राजबीर सिंह की बेटी नेहा की शादी राहुल निवासी झबरेडा के साथ वर्ष 2019 में हुई थी।
जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिव नगर में आपसी विवाद को लेकर दामाद ने अपनी ही सास को गोली मारकर घायल कर दिया और मोके से फरार हो गया। @muzafarnagarpol जांच कर रही हैं। pic.twitter.com/VIAuYmhnHf
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 18, 2020
शादी के कुछ माह बाद ही बेटी व दामाद के बीच विवाद हो गया। महिला थाने में आरोपी के खिलाफ दहेज एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी दामाद अपने एक अन्य साथी के साथ घर पर आया था। उस समय घर पर नेहा व उसकी मां परविन्द्र कौर मौजूद थी। आरोपियों ने घर में घुसकर मां बेटी को धमकाना शुरु कर दिया। मुकदमा वापस लेने की धमकी भी दी।
शोर शराबा होने पर आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली परविन्द्र कौर को जा लगी। फायरिंग होने पर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड पडे। भागते समय अचानक आरोपियों की बाइक मकान के बाहर ही गिर गयी। वह बाइक को छोडकर पैदल ही नसीरपुर की ओर भागने में सफल रहे।
सूचना मिलते ही नई मंडी थाना प्रभारी योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे।आस पास के लोगों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।
महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी योगेश शर्मा का कहना है कि विवाद के चलते दामाद ने घर में घुसकर सास को गोली मारी है। मौके से आरोपियों की बाइक को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
