Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने 20 दिसम्बर 2019 को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उपद्रवियों द्वरा किए गए बवाल के मामले मे आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग की।

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि 20 दिसम्बर 2019 को मुजफ्फरनगर मे नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उपद्रवियों द्वारा जबरदस्त बवाल मीनाक्षी चौक,मदीना चौक पर किया गया था। जिसमें 49 अभियोक पंजीकृत किए गए थे।

जिनकी एक साल बीत जाने के बाद भी विवेचनाए लंबित हैं। आरोप है कि इस उपद्रव के दौरान मुलिस की गाडी से सरकारी असलाह लूट लिया गया था।

जिसकी आजतक बरामदगी नही हो पाई है। बवाज को एक साल पूरा जो जाने के बावजूद भी पुलिस द्वारा नामित 111 आरोपियो को जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।

जिसमे 104 के खिलाफ कोर्ट मे चार्जशीट दाखिल की गई है। जिसमे सैंकडो नामजद और हजारो अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। परन्तु मुकदमे मे नामजद आरोपियो की गिरफ्तारी अभी तक नही हो पाई है। जो अति आवश्यक है।

अतः राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन मांग करता है कि 20 दिसम्बर 2019 को नागरिकता संशोधन कानून के बवाल के आरोपियो की तुरन्त गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही की मांग की गई।

बैठक मे संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण जैन,सोनू माहेश्वरी,जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + four =