उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar जनपद में 20 नवीन स्वास्थ्य उप केंद्रों का लोकार्पण कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया

Muzaffarnagar :प्रदेश में आज 5000 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ में किया गया। जिनमें से 20 नवीन उप केंद्र जनपद मुजफ्फरनगर में बनाए गए हैं जिनका आज जनपद मुजफ्फरनगर में लोकार्पण श्री कपिल देव अग्रवाल  माननीय राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित समारोह में किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है जिसमें एक कदम और बढ़ाते हुए आज पूरे प्रदेश में 5000 नवीन उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में 20 नवीन स्वास्थ्य उप केंद्रों में विकासखंड बुढ़ाना में चार नवीन उप केंद्र फतेहपुर खेड़ी , शाहडब्बर, मंडावली खादर, नगवा में, सदर ब्लाक में पांच उपकेंद्र गढी दुर्गनपुर ,खामपुर, मोलाहेड़ी,मंदहेडा,सिलाजुडी में, चरथावल ब्लॉक में तीन रोहाना कला, खंजापुर ,कल्लरपुर में, जानसठ ब्लॉक में दो रहड़वा, नंगला खेपड़ में, पुरकाजी ब्लॉक में दो भादोली और सिंभावली में, मोरना ब्लॉक में खरपोर, शाहपुर ब्लॉक में कितास, खतौली ब्लॉक में चनसीना में, बघरा ब्लॉक में निरमाना में बनाए गए हैं।

कार्यक्रम में सभासद विपुल भटनागर, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विपिन कुमार, श्री प्रदीप शर्मा जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी, श्री काव्य शर्मा एम एम यू प्रभारी,स्टेनो दीपक कुमार भूपेंद्र शर्मा शिवराज सिंह, वीर बहादुर, वीर सिंह, साजिद आदि उपस्थित रहे।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 357 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =