खेल जगत

Ind vs SA: ये होगी Playing 11, तीसरे टेस्ट में दो बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया

Ind vs SA टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार से केपटाउन में खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है. सेंचुरियन में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने जीता था तो दक्षिण अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग में वापसी करते हुए भारतीय टीम को 7 विकेट से मात दी थी.

दोनों ही टीमों का ध्यान अब केपटाउन टेस्ट पर है और सीरीज पर कब्जा करने के लिए वे जमकर अभ्यास कर रही हैं. टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में अब तक टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. उसके पास इस बार इतिहास रचने का मौका है. हालांकि केपटाउन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. उसे यहां अब भी पहली जीत की तलाश है. 

भारतीय टीम को अगर केपटाउन में जीत के सूखे को खत्म करना है तो उसे मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरना होगा. टीम में दो बदलाव तय माने जा रहे हैं. अनफिट होने के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेलने वाले कप्तान विराट कोहली केपटाउन में खेलते दिखेंगे. हालांकि उन्हें किसी जगह टीम में शामिल किया जाएगा ये बड़ा सवाल बना हुआ है. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे, उनकी जगह ईशांत शर्मा या उमेश यादव को केपटाउन में उतारा जा सकता है. 

विराट कोहली का केपटाउन में खेलना तय है, ऐसे में हनुमा विहारी बाहर बैठेंगे. विहारी ने जोहान्सबर्ग टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी की थी. इसके बावजूद प्लेइंग 11 में उनकी जगह तय नहीं है. हनुमा विहारी के यह लिए थोड़ा कठोर होगा. उधर, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जोहान्सबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं. इस पारी की बदौलत दोनों ने केपटाउन टेस्ट के लिए टीम में अपनी जगह भी सुरक्षित कर ली. 

मोहम्मद सिराज की जगह ईशांत शर्मा या उमेश यादव को शामिल किया जा सकता है. उमेश के पास पेस और वह लगातार 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते तो वहीं ईशांत के पास 100 से ज्यादा टेस्ट मैचों का अनुभव है. ईशांत लंबे कद के भी हैं जो दक्षिण अफ्रीका की पिचों का फायदा उठा सकते हैं. अब देखना होगा कि विराट और टीम मैनेजमेंट किसके साथ जाता है.  

 ये हो सकती है भारत की प्लेइंग XI: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, उमेश यादव/ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + two =