खेल जगत

शतक जड़कर इतिहास रच दिया Smriti Mandhana ने

 भारत महिला क्रिकेट टीम की ओपनर Smriti Mandhana ने महिला बिग बैश लीग के मुकाबले में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. सिडनी थंडर की स्मृति मंधाना ने मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ मुकाबले में 64 गेंदों में नाबाद 114 रनों की पारी खेली. उन्होंने 178.12 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. मंधाना ने अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के मारे. 

उन्होंने सिर्फ 57 गेंदों में शतक पूरा किया. मंधाना का रौद्र रूप पारी के 18वें ओवर में देखने को मिला. उन्होंने पहली पांच गेंदों में 4,6,4,6,2 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया. मंधाना इस टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं.

https://twitter.com/WBBL/status/1460935504770125826?ref_src=twsrc%5Etfw

स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया में तीन फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पैरी ने ये कारनामा किया. मंधाना ने इससे पहले 2021 में डे-नाइट टेस्ट में 216 गेंदों में 127 रन और 2016 में वनडे में 109 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली थी. 

मंधाना ने 2016 के वनडे मैच में 109 गेंदों में 102 रन और 2021 के टेस्ट मैच में 216 गेंदों में 127 और अब 64 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली. हालांकि स्मृति मंधाना की पारी के बाद भी सिडनी की टीम जीत नहीं सकी. मेलबर्न के 175 रनों के जवाब में सिडनी निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two − one =