वैश्विक

भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान लेह में, हवाई गतिविधियां तेज

चीन से बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान लेह में उड़ान भर रहे हैं। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) में हुई हिंसक झड़प के बाद से यहां हवाई गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है और सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है। 

सीमा पर सैनिकों के बीच झड़प के बाद चीन ने लद्दाख सीमा अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ाई है। इसके मद्देनजर भारत भी पूरी तरह अलर्ट है और यहां सैनिकों व हथियारों की तैनाती बढ़ाने के साथ ही वायुसेना के लड़ाकू विमान भी भेजे गए हैं।   

बता दें कि भारत और चीन के बीच सोमवार को कमांडर स्तर की बैठक करीब 11 घंटे तक चली। आज सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे दिल्ली में सैन्य कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के बाद लेह के लिए रवाना होंगे। वह उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी के साथ जमीन और परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा सेना प्रमुख ग्राउंड कमांडरों के साथ गतिरोध पर चर्चा करेंगे और फॉरवर्ड स्थानों का भी दौरा करेंगे।

गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद सेना प्रमुख पहली बार लेह जा रहे हैं। इससे पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने रविवार को लद्दाख का दौरा किया था। बता दें कि लद्दाख में हुई हिंसा में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे जिसमें कर्नल रैंक के एक अधिकारी भी शामिल थे। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =