Feature

Inspiration: आईआईएसआर में पीएचडी के लिये तिरूअनंतपुरम (केरल) में रक्षिता शर्मा का हुआ चयन

Inspiration) जिला उद्योग केन्द्र में औद्योगिक पर्यवेक्षक के पद पर तैनात देवबंद निवासी अनिल कुमार शर्मा की होनहार पुत्री रक्षिता शर्मा का चयन आईआईएसआर भारत सरकार में पीएचडी के लिए तिरुअनंतपुरम (केरल) में हुआ है।

रक्षिता शर्मा की इस उपलब्धि से जहां उनके परिवारजनों में खुशी का माहौल वहीं, उनके परिवारजनों को बधाईयां मिल रही हैं। रक्षिता शर्मा गत दिवस दिल्ली से फ्लाईट द्वारा तिरूअनंतपुरम के लिये रवाना हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से देवबंद निवासी अनिल कुमार शर्मा जिला उद्योग केन्द्र मुजफ्फरनगर में औद्योगिक पर्यवेक्षक के पद पर तैनात हैं। उनकी होनहार बेटी रक्षिता शर्मा, जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमएससी फिजिक्स से की, जिसके बाद रक्षिता शर्मा का चयन आईआईएसआर भारत सरकार में पीएचडी के लिए तिरुअनंतपुरम (केरल) में हो गया।

रक्षिता शर्मा की इस उपलब्धि से जहां उनके पिता अनिल कुमार शर्मा और माता श्रीमती सरिता शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं है, वहीं अन्य परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

रक्षिता शर्मा की इस उपलब्धि से परिवारजनों को ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि रक्षिता शर्मा तिरूअनंतपुरम यकेरलद्ध से पांच वर्ष के लिये पीएचडी करेंगी, जिसके लिये रक्षिता शर्मा गत दिवस दिल्ली से फ्लाई द्वारा तिरूअनंतपुरम के लिये रवाना हो गई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 2 =