Diwali से पहले Uttar Pradesh को दहलाने का खुफिया अलर्ट जारी, Lashkar-e-Taiyaba से मिला पत्र
Diwali से पहले Uttar Pradesh को दहलाने का खुफिया अलर्ट जारी किया गया है, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, एक धमकी भरा पत्र आतंकवादी संगठन Lashkar-e-Taiyaba के नाम से मिला है, जिसमें यूपी की राजधानी लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, वाराणसी समेत 46 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस चेतावनी के बाद आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस ने डॉग स्क्वाड के साथ लखनऊ, कानपुर समेत तमाम रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और सघन तलाशी अभियान भी चलाया। इसके साथ ही यूपी के सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ऐसे धमकी पहले भी कई बार मिल चुकी है। लेकिन इस धमकी को भी गंभीरता से लिया जा रहा है और रेलवे स्टेशनों की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।
इस धमकी भरे पत्र के बारे में बताते हुए रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के सीनियर अधिकारियों ने कहा कि इस पत्र को लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर के नाम से भेजा गया है, जिसमें स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
इससे पहले लश्कर की ओऱ से 2018 में भी ऐसी ही धमकी मिली थी। जिसके बाद जरूरी एक्शन लिया गया था। इस बार भी धमकी मिलने के बाद स्टेशन से रवाना होने वाली और गुजरने वाली ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को होने से रोका जा सके।

