Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar जनपद जाट महासभा का अलंकरण समारोह 25 दिसम्बर को

Muzaffarnagar जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर द्वारा 24 वाॅ अलंकरण समारोह आगामी 25 दिसम्बर दिन सोमवार को सुबह 11 बजे से सिद्धार्थ बैंकट हाॅल सरकूलर रोड पर आयोजित किया जाएगा।

जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान ने बताया कि कार्यक्रम में यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट के 85 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले तथा सीबीएससी हाईस्कूल व इण्टर मीडिएट मे 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उच्च शिक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

साथ ही प्रान्तीय,राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय खिलाडियों, विशिष्ट प्रतिभा व समाज के प्रतिभावान लोगांे को सम्मानित किया जाएगा। उन्होने बताया कि मेधावी छात्र-छात्राए अपने प्रमाण पत्र सुमन विहार जाट कालोनी स्थित उनके आवास एवं युगान्तर शिक्षा सदन में 22 दिसम्बर तक जमा करा सकते हैं।

जनपद जाट महासभा के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार मुन्नू ने बताया कि इस अलंकरण समारोह मे भारी संख्या में मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान मौजूद रहेंगे

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 5 =