वैश्विक

Iran: शाह-ए-चराग दरगाह पर हुआ आतंकी हमला,भारत ने कड़े शब्दों में की हमले की निंदा

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा, ‘‘भारत Iran के शिराज में शाह-ए-चराग दरगाह पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता है. हम पीड़ितों के परिवारों और ईरान के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.’’ मंत्रालय ने कहा कि दुनिया को एकजुट होकर आतंकवाद का मुकाबला करना चाहिए.

भारत ने Iran के शाह-ए-चराग दरगाह पर हुए आतंकी हमले की शनिवार को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि यह इस बात की याद दिलाता है कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक बना हुआ है. ईरान से मिली खबरों के मुताबिक, बुधवार शाम शिराज शहर में दरगाह पर हुए हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यह जघन्य हमला एक बार फिर याद दिलाता है कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण खतरा बना हुआ है. समय की मांग यही है कि दुनिया के देश एकजुट होकर आतंकवाद के सभी रूपों और हमलों को अंजाम देने के तरीकों का मुकाबला करें.’’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − four =