उत्तर प्रदेश

Jaunpur News: चुनावी मोड में नजर आए मुख्यमंत्री, 250 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सार्वजनिक इंटर कॉलेज के परिसर में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आए और सपा बसपा सहित कांग्रेस पर हमलावर रहे और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम करते प्रदेश में सभी के विकास के लिए काम कर रही है। वर्ष 2017 से पहले और आज की सरकार के कामकाज में बड़ा अन्तर है। पहले एक परिवार का विकास हो रहा था आज पूरे प्रदेश का विकास हो रहा है।

सीएम योगी जी ने कहा मुंगराबादशाहपुर विधानसभा की जनता 2017 के चुनाव में यदि भाजपा को जिताया होता तो आज इस क्षेत्र के विकास की स्थित कुछ और होती आज इस विधानसभा क्षेत्र के लिए 250 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास जो हो रहा है बहुत पहले हो गया होता। फिर कहा कि इसी जनपद में जहां से भाजपा के विधायक है वहां पर एक हजार से लेकर ढाई हजार करोड़ रूपये की परियोजनाओं से विकास का कार्य तेज गति से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा मुंगरा बादशाहपुर की अभी भी समय है मुंगरा बादशाहपुर की जनता 2022 में भाजपा को जीत दिलायेगी तो विकास को रफ्तार जरूर मिलेगा।

सीएम ने सपा बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज प्रदेश के हर गरीब को सरकार मुफ्त राशन दे रही है लेकिन 2017 के पहले गरीबो का राशन देने वाले ही खा जाते रहे है इसलिए गरीबो राशन नहीं मिलता था। बसपा के हाथी का पेट इतना बड़ा था कि सब कुछ उसी में समा जाता रहा है।

सपा के शासन काल में कुछ जिलो को बिजली मिलती थी तो पूरा प्रदेश अंधेरे में रहता था लेकिन आज पूरे प्रदेश को 24 घन्टे एक समान बिजली दी जा रही है। सपा बसपा के शासन में आपदा काल के समय जिम्मेदार लोग घरों में दुबक जाते रहे लेकिन आज भाजपा के शासन काल में भाजपा के जन प्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर सहायता करने का काम कर रहे है। सरकार महिलाओ के सुरक्षा का कड़ा इन्तजाम कर रखी है।

सपा बसपा के शासन काल में रोज कहीं न कहीं दंगे फसाद होते थे लेकिन भाजपा के साढ़े चार साल के शासन काल में एक भी दंगा उत्तर प्रदेश में नहीं हुआ है। हमने दंगा मुक्त प्रदेश बनाया है। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा जो कहती है करती है भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मन्दिर के निर्माण का वादा किया था 05 अगस्त 20 को पांच सौ साल का इन्तजार खत्म करते प्रधानमंत्री जी मन्दिर निर्माण के भूमि पूजन करा दिया और वहां पर मन्दिर के निर्माण का काम चल रहा है।

भाजपा सरकार सबको आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड के साथ ही बेरोजगारो को बड़े पैमाने पर रोजगार देने का काम किया है साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख युवाओ को नौकरी देने का काम सरकार ने किया है ।पहले नौकरी देने के नाम पर एक परिवार के लोग धनोपार्जन करते थे लेकिन भाजपा सरकार ने नौकरी के नाम पर घुसखोरी का खेल बन्द करा दिया जो पकड़ में आया उसे जेल पहुंचा दिया गया।

तीन तलाक का जिक्र करते हुए कहा कि नारी सम्मान की दिशा में भाजपा सरकार का यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तीन बार तलाक तलाक कहकर महिलाओ का जीवन बर्बाद करने वालो के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूरी दुनियां में ऐसी व्यवस्था नही है कि एक साथ तीन तलाक कह कर महिला संकट में डाला जा सके।

इसी क्रम में कांग्रेस पर निशना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन के समय जब चीन भारत की सीमा में घुसता था तो चुप रहने की बात की जाती रही लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी शासन काल में जब चीन भारत की सीमा पर आया तो भारतीय सेना सामने डट गयी और चीन को पीछे हटना पड़ा यह होती है नेतृत्व क्षमता और सेना का सौर्य, हमारी कल्पना है एक भारत श्रेष्ठ भारत कांग्रेस ने कश्मीर में 370 का कलंक लाया हमने उसे खत्म करने का काम किया है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा आज उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन चल रहा है योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन कायम हो गया है। भाजपा का अपना गौरव शाली इतिहास है उसी परम्परा का निर्वहन करते हुए सरकार सबके विकास के लिए काम कर रही है इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री गण उपेंद्र तिवारी, गिरीश चन्द यादव, विधायक गण हरेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश चौधरी, लीना तिवारी,सासंद बीपी सरोज, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूरे प्रशासन सहित सुरक्षा के भरपूर इन्तजाम तो थे लेकिन पार्टी के एक नेता जो मंच से कुछ समय के लिए संचालन कर रहे थे की लापरवाही के चलते कार्यक्रम में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थित उत्पन्न हो गयी थी।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद की विधानसभा मछलीशहर में 787 लाख की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण, मुंगराबादशाहपुर में 1039 लाख की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं बदलापुर में 697 लाख की 42 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार कुल 115 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 12 =