उत्तर प्रदेश

Jhansi: विदाई के समय दुल्हन के पिता ने वर पक्ष के समक्ष तीन शर्तें रख दीं-दुल्हन कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी

Jhansi यहां सात फेरों के बाद जब विदाई की रस्में निभाई जा रही थी तभी दुल्हन के पिता ने वर पक्ष के समक्ष तीन ऐसी शर्तें रख दीं जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए. तीन शर्तों में से एक यह भी थी कि दुल्हन कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी. दूल्हे ने अपने ससुर की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया.

दूल्हा झांसी जिले के बरुआसागर थानान्तर्गत सिनौरा मोहल्ले में रहने वाला मानवेन्द्र सेन है. मानवेन्द्र की शादी झांसी के गुरसरांय में रहने वाली ज्योति के साथ तय हुई थी. शादी 6 जून को थी, जिसको लेकर मानवेन्द्र के घर में खुशियां मनाई जा रही थी, शादी के गीत भी हो रहे थे. दुल्हन अपने मुंह बोले पिता और बहन के साथ बरुआसागर स्थित मैरिज हॉल में आई थी. जहां शादी की रस्में अदा हो रहीं थी.

बारात ढोल नगाड़ों के साथ मैरिज हॉल पहुंची, जहां पर टीका, जयमाला और सात फेरे जैसी सभी रस्में धीरे-धीरे निभाई जा रही थी. अब समय आया विदाई का. विदाई को लेकर वर पक्ष तैयारी में लगा हुआ था, तभी अचानक दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया.

दुल्हन के मुंह बोले पिता ने दूल्हे के पिता के सामने तीन शर्तें रखी. जिसमें पहली शर्त थी कि विदा के बाद दूल्हा और दूल्हन के बीच किसी भी प्रकार शरीरिक संबंध नहीं बनेगा. दूसरी शर्त थी कि दूल्हन अपनी छोटी बहन को अपने साथ ससुराल ले जायेगी और उसकी बहन उसी के साथ रहेगी.

तीसरी शर्त थी कि मुंह बोला पिता कभी भी किसी भी समय घर आ-जा सकता हैं, उन्हें कोई भी नहीं रोक सकता है. जब यह तीनों शर्तें दूल्हे के पिता और दूल्हे ने सुनी तो उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया. बस फिर क्या था कि दुल्हन गुस्से में आ गई और डोली में बैठकर ससुराल जाने की बजाए अपने मुंह बोले पिता के घर गुरसरांय चली गई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + two =