उत्तर प्रदेश

Jhansi News: करोड़ों का चूना लगाकर रफू चक्कर बुलियन कारोबारी की 2 कार रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल से बरामद

Jhansi News: बुलियन कारोबारी अपने ही व्यापारी साथियों को करोड़ों का चूना लगाकर रफू चक्कर हो गया। हालांकि लखनऊ की चौक पुलिस टीम ने बुलियन कारोबारी की दोनों कारें झांसी रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल से बरामद कर ली है। इस मामले में चौक पुलिस ने दोनों कारों के चालकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद ही दोनों कारों के बारे में जानकारी मिली थी। उधर, बुलियन कारोबारी का अब तक किसी प्रकार का सुराग हाथ नहीं लगा है। इसको लेकर चौक थाने की पुलिस परेशान है।

लखनऊ के  में महानारायण बाग में रहने वाले अमित अग्रवाल पर व्यापारी अमर सिंह ने 71 किलो चांदी हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद दूसरे दिन अध्यात्म जैन, अमित वर्मा, आलोक गुप्ता और राजेश कुमार कौशल ने केस दर्ज कराया था। चार व्यापारियों से अमित अग्रवाल ने करीब 125 किलो चांदी साफ करने के लिए ले रखी थी, जिसे वापस नहीं किया गया था। सर्राफा व्यापारियों से धोखाधड़ी की बात पता चलने पर अमित के चौक महानारायण बाग स्थित मकान पर दबिश दी गई थी। घर पर ताला लटकता मिला था। अमित अपनी और बेटे के साथ कहीं चला गया है। पत्नी-पति के मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ है। अमित की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी अपने मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सूत्र बताते हैं कि चौक के एक बड़े व्यापारी के साथ अमित की मित्रता है। संभावना है कि व्यापार के लिए अमित ने दोस्त से रुपये उधार ले रखे थे। लौटाने में उसे दिक्कत आ रही थी। ऐसे में व्यापारी ने अमित के पास सफाई के लिए आई चांदी हथिया ली। अमित की कॉल डिटेल खंगाले जाने पर व्यापारी के नंबर पर कई बार बात होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि अफसर इस बारे में कुछ कहने से बच रहे हैं।

लखनऊ चौक पुलिस  ने बुलियन कारोबारी के चालकों को पकड़ लिया। पूछताछ की। चालकों ने बताया कि वह लोग लखनऊ से सीधे झाँसी पहुंचे थे। 20 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे कार क्रमांक (यूपी32केई-5956) व (यूपी32एमडी-7098) को झाँसी रेलवे स्टेशन (Jhansi Railway Station) के पार्किंग स्थल में जमा कर दी थी। जमा करने के बाद बुलियन कारोबारी ट्रेन में सवार होकर कहां चला गया। यह जानकारी उन्हें नहीं है। चालकों से हुई पूछताछ के बाद चौक थाने के उपनिरीक्षक पी एन सिंह (Sub Inspector P N Singh) ने अपनी टीम के साथ झाँसी रेलवे स्टेशन पर स्थित पार्किंग स्थल पर छापा मारा था। छापे के दौरान दोनों कारें खड़ी मिल गई थी। इसकी जानकारी जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) स्टॉफ को दी है। बाद में चौक पुलिस ने दोनों कारों को अपने कब्जे में ले लिया। कारों को खोला गया मगर उसके अंदर कुछ नहीं मिला है।

चौक पुलिस बिना अनुमति के स्टेशन पार्किंग स्थल में पहुंच गई और कारों को चेक करने लगी। इसकी जानकारी लगते ही आरपीएफ औऱ जीआरपी के दारोगा वहां पहुंचे और कारों के चेक करने के मामले में जानकारी ली। इसी बात को लेकर चौक पुलिस के दोनों दारोगा, आरपीएफ व जीआरपी स्टॉफ से बहस करने लगा। कहा कि हम लखनऊ से आए हैं, हम किसी के आदेश की जरुरत नहीं है। बाद में मामले की जानकारी अफसरों के संज्ञान में लाई गई। तत्पश्चात चौक पुलिस ने अपनी आमद कराई है। इसके बाद ही कारों को चैक किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =