फिल्मी चक्कर

वर्कआउट के दौरान मस्ती करते नजर आईं जाह्नवी और खुशी कपूर

 एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्हें अपनी बहन खुशी कपूर के साथ जिम में मस्ती करते देखा गया. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खुशी और जाह्नवी की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी ने रेड और पर्पल कलर का वर्कआउट वियर पहना है और वह खुशी कपूर की टांग खींच रही हैं जो कि जमीन पर लेठी हुई है. खुशी ने ग्रे कलर का टॉप और और ब्लैक कलर की लेगिंग पहन रखी है. जाह्नवी उन्हें जमीन पर पकड़े रहने का प्रयास कर रही हैं. खुशी नहीं हंसने का प्रयास कर रही हैं. इस वीडियो को एक फैन पेज ने शेयर किया है.

इस वीडियो पर जाह्नवी और खुशी के फैंस भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में उनकी ट्रेनर नम्रता पुरोहित भी नजर आ रही हैं. वीडियो को अबतक हजारों लोग पसंद कर चुके हैं. उनका ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. बता दें कि जाह्नवी और खुशी बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटियां हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 20 =