Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar:- हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ पत्रकार परिचय सम्मेलन: पत्रकारिता को व्यापार न बनने दे-मुसर्रफ सिद्दीकी

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar)  हिंदी पत्रकारिता दिवस के पूर्व संध्या पर आज नगर के मिमलाना रोड पर एक पत्रकारों का परिचय सम्मेलन आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता विवेचना के संपादक ठाकुर योगेश सिंह कुशवाहा ने की . कार्यक्रम के आयोजक देनिक अमन के सिपाही के मुख्य सम्पादक मूसा सिद्दीकी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता को व्यापार ने साफ एवं स्वच्छ पत्रकारिता करें और पीत पत्रकारिता छोड़ें

उन्होंने देश भर में बढ़ रही पत्रकार उत्पीड़न की घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि जब तक पत्रकार संगठित नहीं होगा माफिया नौकरशाह और सफेद कोर्स पत्रकारिता पर हावी रहेंगे उन्होंने देशभर के पत्रकारों से संयुक्त पत्रकार महासभा के बैनर संगठित होने का आह्वान किया

कार्यक्रम को Muzaffarnagar मीडिया क्लब के महासचिव अरशद मंसूरी ,गांधीगिरी के संपादक वसीम मंसूरी , फ्रीडम ऑफ राइटिंग के सम्पादक नदीम त्यागी , जनपद बिजनौर के पत्रकार सलीम अहमद ,सहारनपुर के पत्रकार मोहम्मद इकराम आदि ने भी संबोधित किया दूसरी और कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने पत्रकारिता की दशा और दिशा पर जनता से मंथन करते हुए पत्रकारिता में सुधार जरूरत पर बल दिया तथा संगठित होने का आह्वान किया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहजाद चांदपुर बाबू खान बिजनौर हम सब के दर्पण का संपादक सुरेश जी मान उप संपादक सैयद हुसैन , मुनीजा इदरीशी , सिमरन खान , अवनी पांचाल , आरती आहूजा ,रानी वसीम , सबनुर इदरिशी ,अरशद अब्बासी , विशु शर्मा , फिरोज खान, डा नौशाद आलम, वरिष्ठ पत्रकार श्यामा चरण पवार, अक्षय समाचार के संपादक सतपाल सिंह , रविंद्र नायक , सहजाद सिंह , सचिन सैनी, हर्ष भूषण , राहुल त्यागी , सादिक अनवर , इंतजार, अब्ददुलाह खान , मोहित कल्याणी , शहजाद , आदि पत्रकारों सहित सादाब मलिक , जावेद अंसारी ,सुहेल मलिक, राजा , गुलसेर , नासिर, फरमान अब्बासी, हाजी बबली सिद्दिकी, अर्पित महेश्वरी , आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम आयोजक मुसर्रफ सिद्दीकी समय मलिक हाजी सरवर सिद्दीकी आदि ने सभी का आभार व्यक्त किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *