उत्तर प्रदेश

Kanpur: नर्स का काम करने वाली किशोरी को बेहोश कर किया दुष्कर्म

Kanpur: झोलाछाप ने क्लीनिक में नर्स का काम करने वाली किशोरी को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद गर्भवती होने पर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

कर्नलगंज थाने की पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर झोलाछाप के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चमनगंज निवासी बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय नातिन बचपन से ही उनके पास रहती है। छह माह पहले वह छोटे मियां का हाता स्थित झोलाछाप वसीम के क्लीनिक पर नर्स का काम करने गई थी।

आरोप है कि 20 दिन पहले वसीम ने उनकी नातिन को धोखे से बेहोशी की दवा खिला उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने ने किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो झोलाछाप ने उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए चुप करा दिया। मंगलवार को किशोरी को गर्भवती होने का आभास हुआ तो उसने घरवालों को पूरी बात बताई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20932 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =