Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई ने किया सरेंडर
Kanpur News: कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी ने आज शुक्रवार 2 दिसंबर 2022 को कानपुर कमिश्नर कैंप कार्यालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इरफान सोलंकी के साथ में उनके भाई रिजवान सोलंकी ने भी सरेंडर किया।
इरफान सोलंकी के साथ में उनके वकील नरेश चंद्र त्रिपाठी और विधायक रुमी और अमिताभ बाजपेई भी मौजूद रहे। पिछले महीने 8 नवंबर को एक भूमि विवाद में महिला को परेशान करने और उसके घर आग लगाने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। उसी के बाद से विधायक इरफान सोलंकी फरार चल रहे थे।

