Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कपिल देव अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर मेले का किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। मीरापुर कस्बे के प्राचीन शीतला माता बबरे वाली के मंदिर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को पूजा अर्चना कर ८ दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। शुभारंभ से पूर्व ध्वज यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नंगे पांव मंदिर पहुंचकर माथा टेका।
कस्बे से मात्र ३ किलोमीटर दूर मेरठ-पौड़ी राजमार्ग किनारे स्थित महाभारत कालीन शीतला माता बबरे वाली के मंदिर में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाला मेला शनिवार से प्रारंभ हो गया।

मंदिर समिति के मंत्री अनिरूद्ध शारदा के आवास से सर्वप्रथम ध्वज यात्रा निकाली गई। बैंड बाजों से सुसज्जित ध्वज यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालू हाथों में ध्वज लेकर माता के जयकारों के साथ नंगे पांव मंदिर पहुंचे तथा मंदिर की गुंबद पर ध्वज की स्थापना की। जिसके बाद मंदिर में पहुंचे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने माता शीतला के भवन में पहुंचकर विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर ८ दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होने कहा कि यह मंदिर महाभारत कालीन होने के साथ-साथ विख्यात है। जिसके बाद राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर समिति के मंत्री अनिरूद्ध शारदा ने मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महाभारत के दौरान पांडवों व कौरवों के बीच हुए युद्ध का जब अर्जुन व चित्रांगदा के पुत्र बबरूवाहन (जो अपने नाना चित्रस्थ के यहां पला-बढ़ा था) को युद्ध के विषय में पता चला तो उसने अपनी माता चित्रांगदा से कहाच्हे माता मुझे भी अपने पिता अर्जुन की सहायता के लिए जाना है किंतु मैं उनको किस प्रकार की सहायता दूंगाज्। तब चित्रांगदा ने अपने पुत्र को समझा कर भेजा 

बेटा जो पक्ष कमजोर अथवा हारने वाला हो तुम उसका ही साथ देना। किंतु उसको यह मालूम नहीं था कि उस समय बलशाली कौरवों की सेना ही हार रही थी। दूर दृष्टि रखने वाले भगवान श्री कृष्ण ने यहां पर महाबली बबरू वाहन को रोक लिया और शक्ति पूजा करने का आदेश दिया। तब बबरूवाहन ने अपनी कठोर तपस्या कर माता रानी के साक्षात दर्शन किए तथा स्वंय इस मंदिर की स्थापना की थी। तभी से यह मंदिर बबरूवाहन के नाम पर बबरे वाली के नाम से प्रसिद्ध है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − two =