कपिलदेव ने राष्ट्रपति व राज्य पुरस्कारों से सुशोभित शिक्षकों को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भारत रत्न से सम्मानित भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ एस राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस पर आज मुजफ्फरनगर से राष्ट्रपति व राज्य पुरस्कारों से सुशोभित शिक्षकों को एनआईसी भवन मुजफ्फरनगर में सम्मानित कर गौरव का अनुभव किया।
सम्मानित होने वालों में राष्ट्रपति पुरुस्कार विजेता डॉ विकास कुमार, राज्य पुरस्कारों से सम्मानित डॉ कंचन प्रभा, रीना सिंह और ज्ञान गंगा पुरस्कार से सम्मानित डॉ वन्दना शर्मा रहे।
इस अवसर पर पूर्व में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक भी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस के उपलक्ष मे 47 शिक्षको को सम्मानित किया गया है।
जिनमें एस.डी.इण्टर कॉलेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डा.विकास कुमार शर्मा भी शामिल हैं। आज दोपहर एनआईसी में शिक्षक दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर से राष्ट्रपति एवं राज्य पुरस्कारों से सुशोभित शिक्षको को एनआईसी भवन मे सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि गुरू के बिना ज्ञान संभव नही है। गुरूजनो के आर्शीवाद से ही हर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक व सफल बनाता है। शिक्षा मानव जीवन का अभिन्न अंग है।
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सभी शिक्षको का यह सतत प्रयास रहता है कि उनके शिष्य उच्च अंक प्राप्त कर उन्हे व उनके विद्यालय को गौरवान्वित करें।
एनआईसी मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्य पुरस्कार/राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षको को साधुवाद दिया।
श्री निशंक ने कोरोना काल के दौरान ऑन लाइन पढाई कराने वाले वाले शिक्षको के प्रति भी आभार व्यक्त किया। मानव संसाधन विकास मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने इस दौरान एक एक मिनट के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षको का वैबसाइट के माध्यम से अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर प्रभारी बी.एस.ए योगेश शर्मा, लतिल मोहन गुप्ता,जी.आई.सी.प्राचार्य डा. ब्रजेश कुमार,वशिष्ठ भारद्वाज, श्रीमति रीना,डा.वन्दना शर्मा आदि मौजूद रहे।

