उत्तर प्रदेश

Kasganj: दो पक्षों का विवाद सुलझाने पहुंचे इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर को मारी गोली

Kasganj में इंस्पेक्टर को गोली मारने की घटना सामने आई है. यहां के एक गांव में दो पक्षों में विवाद चल रहा था. पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस पर दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसमें एक इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर को गोली लगी है. वह गंभीर घायल हो गए हैं. उन्हें स्थानीय अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है.

Kasganj जिले के सिकंदरपुर थाना इलाके के नरपत गांव  पदस्थ प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में गोली लगने से गंभीर घायल हो गए. उनके कंधे के पास गोली लगी है. घटना की खबर लगते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी पहुंच गए. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Kasganj पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नरपत गांव में पशुओं को लेकर झगड़ा हुआ था. इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की भैंसों को खोलकर बांध ली थी. इस बात में दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ. जानकारी मिलने पर सिकंदरपुर कोतवाली इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पुहंच गए. पुलिस के पहुंचने पर भी लोग शांत नहीं हुए और दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली इंस्पेक्टर को लग गई और वह घायल हो गए.

Kasganj इंस्पेक्टर को गोली लगने से गांव भर में हड़कंप मच गया. उनके साथी Kasganj पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल पास स्थित कस्बे गंजडुंडवारा में भर्ती कराया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने की वजह से अलीगढ़ सामुदायित केंद्र रेफर किया गया है. एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =