उत्तर प्रदेश

Prayagraj: Bulb चोरी मामला-एसएसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड, शुरू हुई जांच

Prayagraj: दुकान में लगे Bulb चोरी के मामले का वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच के घेरे में आए दरोगा को लापरवाही के मामले में सस्पेंड कर दिया है और बल्ब चोरी के मामले की जांच आरंभ करा दी है। एसएसपी की ओर से की गई इस कार्यवाही से अब पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा फूलपुर थाने में तैनात दरोगा राजेश शर्मा को लापरवाही के मामले में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की यह कार्यवाही एसएसपी द्वारा 7 अक्टूबर की रात का होना बताए जा रहे 28 सेकंड के Bulb चोरी के मामले का वीडियो सामने आने के बाद की गई है। निलंबित किए गए दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है, जिसका जिम्मा एसएसपी द्वारा फूलपुर सीओ को सौंपा गया है।

दरअसल फूलपुुर थाना क्षेत्र के 7 अक्टूबर की रात का होना बताए जा रहे 28 सेकंड के वीडियो के भीतर एक सुनसान जगह पर दरोगा जी दिखाई देते हैं जो अपनी पतलून की दोनों जेब में हाथ डालकर थोड़ी देर वहां पर इधर से उधर विचरण करते दिखाई देते हैं। इसके बाद दरोगा जी वहां पर जल रहे एलईडी Bulb को निकाल कर जेब में रख लेते हैं और वहां से चंपत हो जाते हैं।

सीओ फूलपुर मनोज कुमार सिंह का कहना है कि वायरल हो रही वीडियो की जांच की जा रही है। फिलहाल दरोगा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रथम दृष्टया दरोगा की लापरवाही उजागर होने पर एसएसपी द्वारा उसे निलंबित कर दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − five =