IIA के सहयोग से रोज़गार मेले के लिए उद्योगों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराये गए कैम्प का शुभारम्भ
IIA कार्यालय पर श्रम विभाग व सेवायोजन कार्यालय द्वारा IIA के सहयोग से एक कैम्प का आयोजन किया गया. जिसमें आई॰टी॰आई॰ में 18 अक्तूबर को होने वाले रोज़गार मेले के लिए उद्योगों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराये गए कैम्प का शुभारम्भ IIA के चेयरमैन विपुल भटनागर द्वारा असिस्टेंट लेबर कमिश्नर श्रीमती प्रतिभा तिवारी को बुके दे कर किया गया
एएलसी द्वारा सरकार की श्रमिक उत्थान की विभिन्न योजनाओं को उपस्थित पदाधिकारियों के साथ साझा किया व रोज़गार मेले को सफल बनाने में सहयोग के लिए कहा सचिव IIA मनीष भाटिया ने कहा कि ये एक अच्छी पहल है जिसमें उद्योग को स्किल्ड लेबर मिल जाएगी व लेबर को काम मिलेगा
उन्होंने IIA द्वारा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया कैम्प में आईआईए पदाधिकारी पवन गोयल कुश पूरी अश्वनी खंडेलवाल शमित अग्रवाल जगमोहन गोयल कुलदीप के साथ श्रम विभाग व सेवायोजन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

