५० लाख के लागत की लगाई गई मशीनों का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने शामली रोड़ बिजलीघर पर लगभग ५० लाख के लागत की लगाई गई मशीनों का शुभारंभ किया।
इन मशीनों के चालू होने से मुजफ्फरनगर की प्रमुख कालोनियों प्रेमपुरी, कृष्णा पूरी, दक्षिणी कृष्णापुरी, गौशाला, आबकारी, चुंगी नम्बर २, नुमाइश कैम्प, खालापार, लद्दावाला आदि से लगातार आने वाली विधुत कटौती की शिकायतें दूर होंगी।
इन मशीनों से अब बहुत हद तक विद्युत कटौती की समस्या का समाधान हो जाएगा।इस कार्य को करवाने में जितेंद्र कुमार (अवर अभियंता), आई पी सिंह (उपखंड अधिकाद्वितीय ), पंकज कुमार, (अधिशासी अभियंता) आरडी सिंह, (अधीक्षण अभियंता) अभिनव गोयल (कार्यालय द्वितीय ) का योगदान सराहनीय रहा है।

