नई मंडी में लाइफ स्टाइल फिटनेस सैन्टर का उद्घाटन किया
मुजफ्फरनगर। भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने नई मंडी में लाइफ स्टाइल फिटनेस सैन्टर का उद्घाटन करते हुए कहा कि बाडी बिल्डिंग स्वास्थ्य का एक जरूरी हिस्सा है।
खासतौर पर कोरोना जैसी महामारी के बाद लोगों का ध्यान अपने स्वास्थ्य की ओर गया है। अब सभी लोग स्वास्थ्य के लिए बेहद जागरूक हो गये है।
उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि बाडी फिटनेस से निश्चित तौर पर लोगों का लाइफस्टाइल बदलेगा। कार्यक्रम में सैन्टर के निदेशक आकाश लूथरा ने बताया कि मुम्बई में खेलों की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्होंने महसूस किया कि जहां स्वास्थ्य के लिए खेल एक जरूरी हिस्सा है। वहीं पर उत्तम स्वास्थ्य के लिए बॉडी फिटनेस भी जरूरी है।
इसलिए उन्होंने मुजफ्फरनगर में आकर यहां के युवाओं व अन्य सभी वर्गो के लिए बॉडी फिटनेस सैन्टर का शुभारम्भ किया है और उन्हे उम्मीद है कि यह जनपदवासियों की भरपूर सेवा करेगा।
इस अवसर पर नगरपालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल, भाजपा नेता अशोक बाटला, व्यापारी नेता संजय मित्तल, डा. पंकज जैन, भाजपा सभासद विपुल भटनागर, श्रीमती रेणू लूथरा, पायल, शिल्पा, हरदीप सिंह, मेघा लूथरा, सरवर एवं आंचल आदि ने लोगों का स्वागत किया।

